Holi Khele Radha Rani- Krishna Bhajan Lyrics Song

कान्हा मोहे रंग लगादे तोपे बली बली जाऊँ
ऐसी रंग दे अपने रंग में तेरे रंग रंग जाऊँ
ऐसी होरी तोहे खिलाऊँ दूध छठी को याद दिलाऊँ
सुन ले साँवरे
होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे

होरी का बना फिर खिलाड़ी देखूँ तेरी होरी
इतनी मार लगाऊँ तोहे कसके पोरी पोरी
तोमे ऐसा लट्ठ बजाऊँ तेरी होरी मैं छुडवाऊँ
बड़ा तोहे चाव रे
होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे

छीन लऊँ मुरली पीतांबर कटि लहँगा पहनाऊँ
नैनन सुरमा होठन लाली चुनरी शीश उढ़ाऊँ
तोकू सुन्दर नार बनाऊँ तोहे यशोदा निकट नचाऊँ
जो लग जाए दाव रे
होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे
होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे

यशोदा ने कैसे जाया होगा गारी दे बृज नारी
होरी का तोहे मजा चखा दे याद करे महतारी
कान खोल के सुन दारीके अइयो अइयो मतवारी के
दिखा मत ताव रे
होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे

पाँच सात ग्वालों को लेके करता फिर बरजोरी
गली गली में शोर मचावे राधा गौरी गौरी
अब तक तूने की मनमानी अबके याद करेगा नानी
मचे जब फ़ाग रे
होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे

परम मनोहर जग से न्यारी राधे श्याम की जोड़ी
कहे रविंदर चल बरसाने वहाँ मची आज होरी
श्यामा श्याम को रंग लगावे छवि निरख निरख हम सुख पावें
हो मन का ख़्वाब रे
होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे
ऐसी होरी तोहे खिलाऊँ दूध छठी को याद दिलाऊँ
सुन ले साँवरे
होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *